दिल्ली

दिल्ली तक पहुंचा Cyclone Biparjoy का असर, अब पांच दिन गर्मी के तेवर रहेंगे ढीले; बारिश का भी अलर्ट

बिपरजॉय तूफान का असर दिल्ली पर भी नजर आने लगा है। गर्मी के तेवर नरम पड़ गए हैं एवं तापमान भी गिर गया है। मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिन बादल भी छाए रहेंगे और वर्षा होने का भी संभावना है। 18 और 19 को तेज बरसात हो सकती है। इस बीच बृहस्पतिवार को भी सुबह ही तेज धूप खिल गई थी। दिन चढ़ने के साथ-साथ धूप और तीखी होती गई। बीच-बीच में आसमान में बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इस दौरान 28 किमी प्रति घंटे से ज्यादा रफ्तार वाली हवाएं चलती रहीं। यही वजह रही कि एक दिन पहले की तुलना में अधिकतम तापमान में खासी गिरावट दर्ज की गई।

अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। बुधवार को यह 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। चौबीस घंटे के भीतर ही इसमें 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। न्यूनतम तापमान 26.9 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से एक डिग्री कम है। हवा में का स्तर 69 से 50 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार को बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज रफ्तार हवा के साथ हल्की बरसात हो सकती है। अधिकतम तापमान 38 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। इस दौरान हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक की हो सकती है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले चार-पांच दिनों के बीच लोगों को तपिश भरी गर्मी का सामना नहीं करना पड़ेगा और तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना है।

AddThis Website Tools
Videh News

Recent Posts

चंद्रयान 3: सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रमा पर, प्रथम नजर का झलक चंद्र की रहस्यमयी दुनिया पर

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद, इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की एक अद्वितीय…

2 years ago

चंद्रयान 3 लैंडिंग: भारत ने वह कर दिखाया, जो दुनिया नहीं कर सकी, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने लहराया तिरंगा

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर…

2 years ago

जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

लखीमपुर, जासं: एक घरेलू मामले की रोशनी में, मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों के बीच…

2 years ago

खुफिया गतिविधियों का पर्दाफाश: ISI एजेंट कलीम का पर्दाफाश

आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़ने के बाद, उनकी गली में दहशत फैली है। गली के 10 घरों पर ताले लगे…

2 years ago

नीतीश कुमार का हवाई सर्वेक्षण: तीन दिनों में बदलेगा बिहार का मौसम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव की समीक्षा करने के लिए आज हवाई…

2 years ago

बकरी चोरी का अनोखा केस, चोरी से भर ली तिजोरी 10 करोड़ की इमारत बना ली

पटना की कोतवाली पुलिस ने नट खलीफा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के घरों…

2 years ago