देश

Manipur Violence: इंफाल में इंडियन आर्मी ने किया फ्लैग मार्च, कर्फ्यू में भी दी गयी 12 घंटों की ढील

बीते कुछ समय से मणिपुर में हिंसा का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां आये दिन गोलीबारी की घटनाओं के साथ मंत्रियों के घरों में आग लगाने जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं. आये दिन हो रही हिंसक घटनाओं को देखते हुए कई जगहों पर कर्फ्यू लगाई गयी है और तो और इंटरनेट सेवाओं को भी बंद कर दिया गया है. इसी बीच इंडियन आर्मी ने मणिपुर की इंफाल घाटी में एक हिंसा प्रभावित क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया है, जबकि अधिकारियों ने आज सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक कर्फ्यू में ढील देने का फैसला किया है.

कर्फ्यू में दी जाएगी ढील
इंफाल पूर्व के जिला मजिस्ट्रेट, खुमनथेम डायना देवी ने एक सर्कुलर जारी किया जिसमें उन्होंने उन क्षेत्रों को निर्दिष्ट किया जहां कर्फ्यू में ढील दी जाएगी. कर्फ्यू में यह ढील इसलिए दी जा रही है ताकि इंफाल पूर्वी जिले के आम जनता भोजन और दवाओं जैसी जरुरत की वस्तुओं को खरीद सकें. जानकारी के लिए बता दें 3 मई को दो समुदायों कुकी और मेइती के बीच हुई झड़पों के बाद मणिपुर में धारा 144 के तहत कर्फ्यू लगा दिया गया है.

इन जगहों पर दी गयी कर्फ्यू में ढील
जिन क्षेत्रों में कर्फ्यू में ढील दी गई है, उनमें हट्टा क्रॉसिंग से आरडीएस क्रॉसिंग, इंफाल नदी संजेनथोंग से मिनुथोंग, मिनुथोंग से हट्टा क्रॉसिंग और आरडीएस क्रॉसिंग से संजेनथोंग शामिल हैं. वहीं, मणिपुर सरकार ने हिंसा के बीच इंटरनेट सेवाओं को 20 जून तक के लिए बंद कर दिया है. बता दें उपद्रवियों ने इंफाल पश्चिम में मणिपुर के मंत्री नेमचा किपगेन के आधिकारिक आवास को जलाने की कोशिश की जिसमें उनका घर आंशिक रूप से जल गया था.

100 से अधिक लोगों की जा चुकी है जान
मई के महीने में शुरू हुई कुकी और मेइती समुदाय के बीच इस झड़प में अबतक 100 से ज्यादा लोगों की जान चली गयी है. जबकि, हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हो गए हैं. अधिकारियों ने हिंसा पर बात करते हुए बताया कि शुक्रवार के दिन मणिपुर के थोंगजू में बीजेपी कार्यालय में भी भीड़ ने तोड़फोड़ की. वहीं, बुधवार के दिन मणिपुर में हुई हिंसा में 9 लोगों की मौत हो गयी 10 से अधिक लोग घायल हो गए.

Videh News

Recent Posts

चंद्रयान 3: सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रमा पर, प्रथम नजर का झलक चंद्र की रहस्यमयी दुनिया पर

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद, इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की एक अद्वितीय…

2 years ago

चंद्रयान 3 लैंडिंग: भारत ने वह कर दिखाया, जो दुनिया नहीं कर सकी, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने लहराया तिरंगा

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर…

2 years ago

जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

लखीमपुर, जासं: एक घरेलू मामले की रोशनी में, मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों के बीच…

2 years ago

खुफिया गतिविधियों का पर्दाफाश: ISI एजेंट कलीम का पर्दाफाश

आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़ने के बाद, उनकी गली में दहशत फैली है। गली के 10 घरों पर ताले लगे…

2 years ago

नीतीश कुमार का हवाई सर्वेक्षण: तीन दिनों में बदलेगा बिहार का मौसम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव की समीक्षा करने के लिए आज हवाई…

2 years ago

बकरी चोरी का अनोखा केस, चोरी से भर ली तिजोरी 10 करोड़ की इमारत बना ली

पटना की कोतवाली पुलिस ने नट खलीफा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के घरों…

2 years ago