देश

‘जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?’ रेलवे की स्थिति पर केजरीवाल और RJD ने मोदी सरकार पर कसा तंज

बालासोर रेल हादसे: 291 लोगों की मौत के बाद रेलवे की स्थिति पर लगातार सवाल उठाये जा रहे हैं. कांग्रेस सहित तमाम विपक्षी पर्टियां केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर हमलावर हैं. इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी ने ट्रेनों की स्थिति को लेकर ट्वीट किया और केंद्र सरकार पर हमला किया.

जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?
अरविंद केजरीवाल ने ट्रेन की कुछ तस्वीरों के साथ ट्वीट किया और मोदी सरकार पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट में लिखा, अच्छी खासी चलती हुई रेलवे का इन्होंने बेड़ा गर्क कर दिया. आज AC कोच का भी अगर आप रिजर्वेशन लेंगे तो आपको बैठने या सोने के लिये सीट नहीं मिलेगी. AC और स्लीपर कोच जनरल से ज़्यादा बदतर हो गये हैं. इन्हें सरकार चलानी ही नहीं आती. इन्हें समझ ही नहीं है. अनपढ़ सरकार है. हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, जिससे ट्रेन नहीं चलती, वो देश कैसे चलाएगा?.

आरजेडी ने भी रेलवे को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला, केजरीवाल ने किया री-ट्वीट
पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने केंद्र की मोदी सरकार पर रेलवे की स्थिति को लेकर हमला किया. आरजेडी ने ट्वीट किया और लिखा, रेल के डिब्बों को आम आदमी के लिए ‘यातना केंद्र’ बना दिया गया है! AC, स्लीपर या जेनरल.. सभी की एक जैसी स्थिति है. लोग रिजर्वेशन होने के बावजूद बैठकर यात्रा करने को मजबूर हैं. सब जानते हुए भी सरकार अतिरिक्त ट्रेनों या डिब्बों की व्यवस्था नहीं कर रही है.

बालासोर रेल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 291 हुई
गौरतलब है कि दो जून को बालासोर के बहनागा स्टेशन पर तीन ट्रेनें-शालीमार-चेन्नई सेंट्रल कोरोमंडल एक्सप्रेस, बेंगलुरु-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी. जिसमें कम से कम 291 यात्रियों की मौत हो गयी और 1,200 से अधिक घायल हुए.

Videh News

Recent Posts

चंद्रयान 3: सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रमा पर, प्रथम नजर का झलक चंद्र की रहस्यमयी दुनिया पर

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद, इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की एक अद्वितीय…

2 years ago

चंद्रयान 3 लैंडिंग: भारत ने वह कर दिखाया, जो दुनिया नहीं कर सकी, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने लहराया तिरंगा

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर…

2 years ago

जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

लखीमपुर, जासं: एक घरेलू मामले की रोशनी में, मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों के बीच…

2 years ago

खुफिया गतिविधियों का पर्दाफाश: ISI एजेंट कलीम का पर्दाफाश

आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़ने के बाद, उनकी गली में दहशत फैली है। गली के 10 घरों पर ताले लगे…

2 years ago

नीतीश कुमार का हवाई सर्वेक्षण: तीन दिनों में बदलेगा बिहार का मौसम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव की समीक्षा करने के लिए आज हवाई…

2 years ago

बकरी चोरी का अनोखा केस, चोरी से भर ली तिजोरी 10 करोड़ की इमारत बना ली

पटना की कोतवाली पुलिस ने नट खलीफा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के घरों…

2 years ago