मनोरंजन

डिस्कवरी प्लस की वो पांच सीरीज, जो दर्शाती हैं भारत का इतिहास, तुरंत देख डालें ये डॉक्युमेंट्रीज

भारत का इतिहास, संस्कृति और विभिन्नता में एकता ही है, जो इस देश को खूबसूरत बनाता है। अगर आप इस देश की संस्कृति और इतिहास से रूबरू होना चाहता हैं तो ऐसी कई वेब सीरीज मौजूद हैं, जो आपको हिंदुस्तान की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक दुनिया में ले जाएंगी।

मनोज मुंतशिर शुक्ला से जाने वडनगर का इतिहास

भारत के सबसे पुराने जीवित शहरों में से एक वडनगर पर आधारित डॉक्यु-सीरीज ‘अनंत अनादिह वडनगर‘ को वैभव मुथा ने निर्देशित किया है। सीरीज में वडनगर के शानदार अतीत और सतत विकास की यात्रा को दिखाया गया है। मनोज मुंतशिर शुक्ला ने शहर की शानदार कलाकृतियों, विजयी स्मारकों, हलचल भरे बाजारों और प्रसिद्ध पुरातत्वविदों के बारे में बताया है। ये इसी साल 7 जून 2023 को डिस्कवरी+ पर रिलीज हुई है।

भारत की 75 साल की खूबसूरत जर्नी

पिछले साल भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने पर डिस्कवरी + ने ‘द जर्नी ऑफ इंडिया‘ नाम से फिल्मों का एक सेट दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया, जिसमें अमिताभ बच्चन भारत की आस्था और आध्यात्मिकता से लेकर एक्शन से भरपूर सिनेमा तक, प्रगति से शिल्प कौशल तक, प्रतिष्ठित व्यंजन से लेकर तेजी से बढ़ते उद्योग तक के बारे में बताते हैं।

क्या है सिनौली का राज?

अगर आपको इतिहास के बारे में जानना पसंद करते हैं तो ‘सीक्रेट्स ऑफ सिनौली‘ सीरीज को जरूर देखना चाहिए। सीरीज की कहानी सिनौली दफन स्थल पर 2018 की खुदाई पर आधारित है। सिनौली दिल्ली से 67 किमी दूर उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित है। नीरज पांडे की निर्देशित और मनोज बाजपेयी द्वारा प्रस्तुत डॉक्युमेंट्री में आपको सिनौली का इतिहास देखने को मिलेगा, जो 4000 साल से भी ज्यादा पुराना है। यहां खुदाई में एक रथ और कुछ मेटल्स मिले थे

क्या है कोहिनूर की कहानी?

दुनिया के सबसे मशहूर हीरा ‘कोहिनूर’ पर आधारित डॉक्युमेंट्री ‘सीक्रेट्स ऑफ कोह-ए-नूर‘ को नीरज पांडे ने निर्देशित किया है, जबकि इसको मनोज बाजपेयी ने प्रस्तुत किया है। इस सीरीज में कोहिनूर के इतिहास और रहस्यों के बारे में बताया गया है। कई सम्राटों के कब्जे में होने से लेकर ब्रिटिश क्राउन पर उतरने तक, ये सीरीज आपको कोहिनूर की कहानी को जड़ से समझने में मदद करेगी।

जानिए ‘रामायण’ की अनसुलझी कहानी 

डिस्कवरी+ की सीरीज ‘लीजेंड्स ऑफ द रामायण‘ में दुनिया की सबसे महान कहानियों के बारे में बताया गया है। अवॉर्ड विनिंग राइटर अमीश त्रिपाठी ‘रामायण’ की आसपास की ऐसी प्राचीन कहानियों और मिथकों के बारे में गहराई से बताते हैं, जिनकी कहानी अभी तक सुलझाई नहीं जा सकी है। वह भारत के इतिहास, संस्कृति और सामाजिक विविधताओं को प्रदर्शित करने के लिए भारत और श्रीलंका के प्रमुख शहरों की यात्रा करते हैं। इस सीरीज के तीन पार्ट हैं।

Videh News

Recent Posts

चंद्रयान 3: सफलतापूर्वक लैंड हुआ चंद्रमा पर, प्रथम नजर का झलक चंद्र की रहस्यमयी दुनिया पर

चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद, इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की एक अद्वितीय…

2 years ago

चंद्रयान 3 लैंडिंग: भारत ने वह कर दिखाया, जो दुनिया नहीं कर सकी, चांद के दक्षिणी ध्रुव पर भारत ने लहराया तिरंगा

इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर…

2 years ago

जुए के दांव में लगा दी पत्नी, जीत गया बड़ा भाई, पंचायत में भी नहीं सुलझ रही बात

लखीमपुर, जासं: एक घरेलू मामले की रोशनी में, मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों के बीच…

2 years ago

खुफिया गतिविधियों का पर्दाफाश: ISI एजेंट कलीम का पर्दाफाश

आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़ने के बाद, उनकी गली में दहशत फैली है। गली के 10 घरों पर ताले लगे…

2 years ago

नीतीश कुमार का हवाई सर्वेक्षण: तीन दिनों में बदलेगा बिहार का मौसम

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव की समीक्षा करने के लिए आज हवाई…

2 years ago

बकरी चोरी का अनोखा केस, चोरी से भर ली तिजोरी 10 करोड़ की इमारत बना ली

पटना की कोतवाली पुलिस ने नट खलीफा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के घरों…

2 years ago