भारतीय डाक मेघालय, सिक्किम, त्रिपुरा और मणिपुर राज्यों के लिए ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) शाखा पोस्टमास्टर (BPM)/सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) डाक सेवक के पद पर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया को फिर से शुरू करने जा रहा है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- indiapostgdsonline.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
भारतीय डाक की इस भर्ती के लिए पंजीकरण लिंक 16 जून से उपलब्ध होगा और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 23 जून 2023 तक है। उम्मीदवार 24 से 26 जून तक अपने आवेदनों को संपादित कर सकेंगे। 11 जून तक आवेदन जमा करने वाले उम्मीदवार 24 से 26 जून तक अपने आवेदन में संशोधन भी करा सकते हैं।
यह भर्ती अभियान संगठन में 12828 पदों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। भारतीय डाक की इस भर्ती के तहत ग्रामीण डाक सेवक (GDS) शाखा पोस्टमास्टर (BPM) सहायक शाखा पोस्टमास्टर (ABPM) डाक सेवक (DS) के पदों पर ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं।
भारतीय डाक विभाग भर्ती 2023 के लिए आयु सीमा 18-40 वर्ष है, जिसकी गणना 11 जून, 2023 के मुताबिक की जाएगी। अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु में छूट सरकारी नियमों के अनुसार प्रदान की जाएगी।
भारतीय डाक विभाग की इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। हालांकि, सभी महिला आवेदकों, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति के आवेदकों, पीडब्ल्यूडी आवेदकों और ट्रांसवुमन आवेदकों के लिए शुल्क के भुगतान में छूट दी गई है।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग के बाद, इसरो के मून मिशन चंद्रयान-3 के लैंडर ने चांद की एक अद्वितीय…
इसरो के महत्वाकांक्षी तीसरे चंद्रमा मिशन 'चंद्रयान-3' के लैंडर मॉड्यूल (एलएम) ने बुधवार शाम चंद्रमा की सतह को चूम कर…
लखीमपुर, जासं: एक घरेलू मामले की रोशनी में, मोहम्मदी नगर के मुहल्ले में जुआ खेल रहे दो भाइयों के बीच…
आईएसआई एजेंट कलीम के पकड़ने के बाद, उनकी गली में दहशत फैली है। गली के 10 घरों पर ताले लगे…
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के मौसम में हो रहे बदलाव की समीक्षा करने के लिए आज हवाई…
पटना की कोतवाली पुलिस ने नट खलीफा गिरोह के तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन अपराधियों के घरों…